फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: शाश्वत के शतक से इंडिया ए ने की वापसी, अय्यर एक बार फिर फ्लॉप, इंडिया डी का स्कोर 300 के पार

Thu, 19 Sep 2024 08:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर

सार

गुरुवार को शाश्वत रावत ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार शतक जड़ा। वहीं, श्रेयस अय्यर का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर-शाश्वत रावत - फोटो : @BCCIdomestic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलीप ट्रॉफी 2024 का तीसरा चरण शुरू हो गया। इंडिया डी का सामना इंडिया बी से हो रहा है जबकि इंडिया ए की भिड़ंत इंडिया सी से हो रही है। गुरुवार को शाश्वत रावत ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार शतक जड़ा। वहीं, श्रेयस अय्यर का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। लगातार दूसरी बार वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

इंडिया ए बनाम इंडिया सी
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा जबकि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शाश्वत रावत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 चौकों की मदद से 122 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इंडिया ए के लिए शम्स मुलानी ने 44 रनों की पारी खेली। वहीं, पहले दिन अंशुल कंबोज ने तीन, विजयकुमार विशक ने दो और गौरव यादव ने एक विकेट हासिल किया। पहले दिन स्टंप्स तक इंडिया ए ने 77 ओवर में 224/7 का स्कोर तैयार कर किया है। शाश्वत 122* और आवेश 16* रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। नौ अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही इंडिया सी की टीम अब दूसरे दिन इंडिया ए को जल्दी आउट करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।
विज्ञापन

इंडिया बी बनाम इंडिया डी
अनंतपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यह दूसरा मौका है जब स्टार बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में शून्य पर आउट हुए हैं। हालांकि, इंडिया डी के शीर्ष क्रम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 300 के पार पहुंच गया। पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 50, श्रीकर भरत ने 52, रिकी भुई ने 56 रन बनाए। इसके अलावा संजू सैमसन का भी बल्ला गरजा। उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ 89* रनों की दमदार पारी खेली। फिलहाल वह सारांश जैन (26*) के साथ  क्रीज पर डटे हैं। पहले दिन इंडिया बी के लिए राहुल चाहर ने तीन, नवदीप और मुकेश ने एक-एक विकेट चटकाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें