दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कार्तिक नौवें ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ छह रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव के साथ 52 रन की अहम साझेदारी की। इसी वजह से भारत इस मैच में लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच सका। उनका चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है।
IND vs SA Photos: विराट से कैच छूटने पर हैरान हुए अश्विन, सूर्यकुमार के आउट होते ही पार्नेल ने ली राहत की सांस
पहले ही चोट से जूझ रही है भारतीय टीम
इस टूर्नामेंट में पहले ही भारतीय टीम चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे। इसके बाद रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल दीपक चाहर भी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब दिनेश कार्तिक की चोट गंभीर हुई तो टीम इंडिया मुश्किल में पड़ सकती है।
IND vs SA Analysis: 133 के स्कोर पर भी खूब लड़े गेंदबाज, विराट-रोहित की गलती पड़ी भारी, जीती बाजी हार गया भारत