दिलीप सरदेसाई
दिलीप सरदेसाई का जन्म साल 1940 में गोवा के मारगांव में उस वक्त हुआ जब यहां पुर्तगालियों का शासन था। इसके बाद इनका परिवार बॉम्बे (अब मुंबई) में शिफ्ट हो गया। उनके बेटे राजदीप सरदेसाई बताते हैं कि उनके पिता ने 17 साल की उम्र तक कभी मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन सिर्फ चार साल बाद ही उन्होंने क्रिकेट के गलियार में अपनी खास पहचान बना ली थी।