फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक लाख रुपये से कम में खरीद सकते हैं यह रेसिंग बाइक, जानें क्या है कीमत

Wed, 08 Aug 2018 06:03 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत में महंगी परफॉर्मेंस बाइक्स की सेल में पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि हाई परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट में अभी तक सिर्फ कुछ ही मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध रहते थे। लेकिन अब परफॉर्मेंस बाइक्स के कई मॉडल्स आप कम रेंज में भी खरीद सकते हैं।आज हम उन्ही कुछ मॉडल्स की जानकारी आपको देंगें। जिन्हें आप 1 लाख रुपये से भी कम में  खरीद सकते हैं।
 
विज्ञापन

होंडा सीबी होर्नेट 160

2 of 6
होंडा की सीबी होर्नेट160 आर बाइक के डिजाइन में परिवर्तन करने के बजाय कंपनी ने नए कलर और ग्राफिक्स के साथ इसे पेश किया है। भारत में इसकी कीमत 84,675 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इसमें 162.7सीसी इंजन दिया गया है जो 14.9बीएचपी की पॉवर और 14.5एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन

बजाज अवेंजर्स 220

3 of 6
bajaj
रॉयल एनफील्ड के लुक से इंस्पायर यह बाइक 220सीसी इंजन के साथ आती है। यह 19बीएचपी  का पावर और 17.5एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी कीमत 94,464 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। इसके  क्रूज और स्ट्रीट, दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 2004वी   

4 of 6
स्पीड के मामले में इस बाइक का कोई तोड़ नही है।इसमें 197सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो 20.5बीएचपी का पावर और 18.1एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके रियर में रेस-ट्यून्ड केवाईबी मोनोशॉक और डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है। इसकी कीमत 95,185 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

बजाज पल्सर 200एनएस

5 of 6
बजाज की यह बाइक देखने में केटीएम 200 ड्यूक जैसी लगती है। जिसमें 200सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। यह 9,500आरपीएम पर 23.5बीएचपी का पावर और 18.3एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें बजाज की ट्रिपल स्पार्क प्लग टेक्नोलॉजी दी गई है  यह एबीएस वेरिएंट में भी उपलब्ध है। बजाज की इस बाइक की कीमत 98,714 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सुजुकी जिक्सर और जिक्सर एसएफ

6 of 6
suzuki
सुजुकी जिक्सर और जिक्सर एसएफ एक लाख रुपये से कम कीमत वाली बाइक की लिस्ट में काफी पॉपुलर बाइक है। इन बाइक में लगा इंजन 14.8बीएचपी और 14एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सुजुकी जिक्सर  की कीमत 80,929 रुपये और  जिक्सर एसएफ की कीमत 96,386 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें