फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irani Cup: ध्रुव और यश दयाल ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम में शामिल, कानपुर टेस्ट में नहीं मिलेगा मौका?

Tue, 24 Sep 2024 09:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शेष भारत और मुंबई के बीच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में एक से पांच अक्तूबर तक ईरानी कप का मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने चेन्नई में पहला टेस्ट समाप्त होने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित की थी और अंतिम टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी की गत विजेता टीम मुंबई के खिलाफ ईरानी कप मैच के लिए शेष भारत की टीम घोषित कर दी। इसके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल को भी टीम में शामिल किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ गई है कि ध्रुव और यश दोनों को शायद कानपुर टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिले। 
विज्ञापन

शेष भारत और मुंबई के बीच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में एक से पांच अक्तूबर तक ईरानी कप का मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने चेन्नई में पहला टेस्ट समाप्त होने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित की थी और अंतिम टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया था। बीसीसीआई ने साथ ही कहा कि अगर सरफराज खान को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया जाता है तो उन्हें भी रिलीज कर दिया जाएगा। ऐसे में सफराज ईरानी कप मैच में मुंबई के लिए उपलब्ध हो सकेंगे जिसकी अगुआई अजिंक्य रहाणे करेंगे। 

गायकवाड़ को मिली कमान
जुरेल, यश और सरफराज का कानपुर टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल है। ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर अपना स्थान बरकरार रखेंगे, जबकि सरफराज का केएल राहुल की जगह लेना मुश्किल है। ऋतुराज गायकवाड़ को शेष भारत की कमान सौंपी गई है, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन टीम के उपकप्तान होंगे। साई सुदर्शन और मानव सुथार जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुई दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए की कमान संभाल रहे मयंक अग्रवाल को हालांकि, शामिल नहीं किया गया है। 

शेष भारत की टीम में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को भी शामिल किया गया है। ईशान दलीप ट्रॉफी में भी खेलते नजर आए थे और उनकी नजरें दोबारा भारतीय टीम में जगह बनाने पर टिकी हुई हैं। ईशान ने इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध गंवा दिया था और वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। 

जुरेल-दयाल की उपलब्धता प्लेइंग-11 पर निर्भर
बीसीसीआई ने कहा, जुरेल और दयाल को शेष भारत की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में इनके प्लेइंग-11 में शामिल होने पर निर्भर करेगी। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से होना है। इस टेस्ट के लिए टीम में चुने गए सरफराज को भी अगर प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली तो उन्हें मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम इस प्रकार है...
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें