फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात धोनी की संन्यास की खबरों से परेशान हुए फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड होता रहा #dhoniretires

Tue, 29 Oct 2019 07:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों और खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में रांची के इस स्टार का बड़ा योगदान है। यही कारण है कि देश-विदेश में धोनी के फैंस की संख्या भी बहुत है और फैंस भी उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताने से लेकर देश को कई तरह की खास यादें देने वाले धोनी अब उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां उनके संन्यास की चर्चा हर रोज होने लगी है। 38 वर्षीय धोनी टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब क्रिकेट के छोटे प्रारूपों (वनडे और टी-20) में ही नजर आते हैं। हालांकि इस साल वर्ल्ड कप के बाद से धोनी पिछले ढाई महीने से टीम से दूर हैं और मैदान पर ना के बराबर ही दिखे हैं। ऐसे में हर कोई उनके संन्यास को लेकर असमंजस में है। यही वजह है कि सोमवार को देर रात ट्विटर पर #dhoniretires ट्रेंड होने लगा और हर कोई हैरान हो गया।

Trending Videos

भड़के धोनी फैंस

एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

 
 
 

आपस में भिड़े फैंस

एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
'
 
 
विज्ञापन

#NeverRetireDhoni भी हुआ ट्रेंड

एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें