फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की मौत पर जल्द भारत लौटेंगे कप्तान धोनी

Fri, 19 Jul 2013 04:49 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करीबी दोस्त संतोष लाल की मौत को दुखद समाचार बताते हुए संवेदना व्यक्त की है। अपने दोस्त की मौत से धोनी इतने दुखी हैं कि वह जल्द छुट्टियां खत्म करके लौट रहे हैं।
विज्ञापन


झारखंड के पूर्व रणजी खिलाड़ी और धोनी के करीबी साथी संतोष का बुधवार को नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था।

पैंक्रियाज में संक्रमण के कारण संतोष के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 32 वर्षीय संतोष को उनके हैलिकाप्टर शॉट के लिए जाना जाता था और उन्होंने ही यह शॉट धोनी को सिखाया था।

रांची में रहने वाले संतोष के भाई राकेश ने कहा, ‘धोनी इस समय विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं और उनका 8-10 दिन बाद वापस आने का कार्यक्रम था। लेकिन मेरे भाई की मौत की खबर सुनकर वह अपनी छुट्टियां जल्द खत्म करके वापस लौट सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें