फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई को मिली जीत लेकिन धोनी पर लगा जुर्माना

Mon, 29 Apr 2013 12:05 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स जीतने में जरूर कामयाब रही लेकिन उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


मैच समाप्ति के बाद पाया गया कि धोनी निर्धारित समय से दो ओवर लेट हो गए। चूंकि इस सीजन में वह पहली बार निर्धारित समय में ओवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनपर 20 हजार डॉलर का ही जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 रनों से हरा दिया।

चेन्नई ने कोलकाता को जीत के लिए 201 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन कोलकाता की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर केवल 186 रन ही बना सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें