फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकॉर्ड: 17 चौके, 17 छक्के और नाबाद 205 रन...इस बल्लेबाज ने जड़ दिया टी-20 का पहला दोहरा शतक

Fri, 09 Jul 2021 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बल्लेबाज ने 79 गेंदों में 17 चौके और 17 छक्के की मदद से नाबाद 205 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
सुबोध भाटी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सुबोध भाटी ने टी-20 में दोहरा शतक जड़कर विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। टी-20 में यह कमाल करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि सुबोध ने क्लब स्तर के टूर्नामेंट में दिल्ली इलेवन की तरफ से खेलते हुए यह कमाल किया है। इस बल्लेबाज ने 79 गेंदों में 17 चौके और 17 छक्के की मदद से नाबाद 205 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौके छक्के लगाए। पहला सैंकड़ा उन्होंने 17 गेंदों में पूरा किया। 17 गेंदों में उन्होंने 102 रन बनाए।

विज्ञापन


अपनी इस पारी के दौरान सुबोध ने बड़े बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। सुबोध ने अपनी इस पारी के साथ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम  टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रन धुआंधार पारी खेली थी। गेल के अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच के नाम टी-20 में 172 रन दर्ज हैं। उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज में 172 रन बनाए थे।

बता दें कि सुबोध ने घरेलू सीजन (रणजी ट्रॉफी) में 2015-16 में क्रिकेट जगत में डेब्यू किया था। सुबोध बल्लेबाज के साथ साथ एक तेज गेंदबाज भी हैं। आठ प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 19 विकेट दर्ज हैं। गेंदबाज में उनका बेस्ट 6/55 है। उन्होंने 25 लिस्ट ए मैचों में 38 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 39 टी-20 मैचों में उनके नाम 47 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें