वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- फोटो : ट्विटर
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोरोना विस्फोट
इस ऐतिहासिक मैदान के आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो दिन-रात टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए कई हफ्तों से मेहनत कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम में 19 कर्मचारी काम रहे हैं, जिनका मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बीते हफ्ते कोरोना टेस्ट करवाया था, जिनमें से 26 मार्च को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगले दौर की टेस्टिंग की रिपोर्ट 1 अप्रैल को आई, जिसमें पांच और कर्मचारी संक्रमित पाए गए। अधिकतर कर्मचारी स्टेडियम में नहीं रहते हैं, वो रोजाना लोकल ट्रेन, बस के सहारे स्टेडियम आना-जाना करते हैं। अब MCA टूर्नामेंट खत्म होते तक कर्मचारियों को रहने की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है।