फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकाजार से लेकर नई सेल्टोस तक: लंबे इंतजार के बाद अगले हफ्ते आ रही हैं यह 6 गाड़ियां

Sat, 03 Apr 2021 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
पिछले साल अप्रैल के महीने में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कोरोना की मार झेल रही थी। हालांकि इस साल अप्रैल के महीने में वैसे हालात नहीं है लेकिन कोरोना का साया एक बार फिर से मंडराने लगा है। बावजूद इसके कई नामी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च के लिए तारीखें चुन ली हैं। आने वाले हफ्ते में कुछ वे कारें सामने होंगी जिनका इंतजार भारत में लंबे समय से किया जा रहा था, साथ ही एक मशहूर बाइक को भी अपडेट मिलने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Alcazar Design Sketch - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar
ह्यूंदै अपनी थ्री-रो एसयूवी अलकाजार का 6 अप्रैल को ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। Hyundai Alcazar एसयूवी को Hyundai Creta (क्रेटा) का बड़ा वर्जन भी कहा जा सकता है। अलकाजार दो सीटिंग अरेंजमेंट्स में उपलब्ध होगी। अलकाजार क्रेटा से काफी लंबी है और पीछे की तरफ से इसका डिजाइन भी बदला गया है। अलकाजार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें क्रेटा के जैसी ही होगी और अपहोल्सट्री के विकल्प रखे जा सकते हैं। यह एसयूवी दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। तीनों ही इंजन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी जैसी एसयूवी से होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
Citroen C5 Aircross
सिट्रॉन इंडिया की पहली कार Citroen C5 Aircross (सी5 एअरक्रॉस) की कीमतें का एलान 7 अप्रैल को होगा। इसके केवल दो वेरिएंट हैं, फील और शाइन। C5 Aircross कंपनी का भारतीय बाजार में पहला उत्पाद है और कंपनी ने इसकी बुकिंग पिछले महीने ही शुरू कर दी थी। इसका मुकाबला जीप कंपस के टॉप वेरिएंट के अलावा फॉक्सवैगन टी-रॉक, स्कोडा कारोक जैसी कारों से होगा। 

4 of 7
TVS Apache RR 310 BS6 - फोटो : TVS
TVS Apache RR 310 
2017 में टीवीएस अपाचे आरआर 310 को लॉन्च किया गया थी और तभी से इसे नियमित अपडेट मिले हैं। 2019 के अपडेट में नए रंग आए और स्लिप/असिस्ट क्लच दिया गया। 2020 की जनवरी में इस बाइक को बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ पेश किया गया। इसके साथ ही इस बाइक में टीएफटी डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, मिचेलिन रोड पांच टायर्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए। इसके अलावा बाइक को कुछ नए रंगों में उतारा गया। अब एक बार फिर कंपनी इसके अपडेटेड वर्जड को 7 अप्रैल को पेश करने वाली है। नई बाइक की तस्वीरें जारी नहीं हुई हैं, लेकिन जो स्केच कंपनी ने जारी किया है, उससे अंदाजा लग जाता है कि हेडलैंप डिजाइन नई हो सकती है। दोनों तरफ फुली-एडजस्टेबल सस्पेंशन यूनिट मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
bmw 6 series - फोटो : For Refernce Only
BMW 6 Series GT Facelift
8 अप्रैल को बीएमडब्ल्यू भारत में फेसलिफ्टेड 6 सीरीज को लॉन्च कर रही है। इस मॉडल के एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कार में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इंजन में बदलाव नहीं होगा, 6 सीरीज जीटी में 2.0 लीटर 4-सिलेंडर के पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा 3.0 लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। इसमें नए एलईडी हेडलैंप्स जिसमें डुअल एल-शेप की एलईडी डीआरएल्स मिलेंगी। फ्रंट बंपर को भी बदला गया है। नए अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम में कुछ अतिरिक्त कनेक्टिविटी ऑप्शन भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Kia Seltos Gravity - फोटो : Kia (For Refernce Only)
अपडेटेड Kia Seltos 
सेल्टोस भारत में किआ की पहला कार थी और भारतीय बाजार में यह आते ही हिट हो गई। ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया और इसकी जबरदस्त बिक्री हुई। ह्यूंदै ने 2020 क्रेटा सेकंड जेनरेशन मॉडल के जरिए एक बार फिर सेल्टोस को पछाड़ कर बिक्री चार्ट में आगे हो गई। लेकिन किआ बार फिर चुनौती देने के लिए सेल्टोस के अपडेटेड वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है। अपडेटेड सेल्टोस किआ के नए लोगो के साथ आएगी और इसके किआ के ग्रेविटी वर्जन होने की भी संभावना है जिसे पहले दक्षिण कोरियाई बाजार में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी इसे अप्रैल के महीने में लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Skoda Octavia 2021 - फोटो : For Refernce Only
Skoda Octavia 2021
Octavia (ऑक्टेविया) की चौथी जेनरेशन कार को वर्ष 2019 में दुनियाभर में प्रदर्शित किया गया था। इसमें भले ही थोड़ी देर हो गई है, लेकिन अब यह कार भारत में आ रही है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने इसकी पुष्टि की है। MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित नई ऑक्टेविया कार पिछले मॉडल की तुलना में लंबी और चौड़ी होगी। कार के बॉडी डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ-साथ कार के केबिन को एक मॉडर्न लुक दिया गया है और यह कार ज्यादा फीचर्स के साथ आएगी। इस कार की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके अप्रैल में ही आने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें