फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, पेसर एनरिच नॉर्ट्जे हुए कोरोना पॉजिटिव

Wed, 14 Apr 2021 03:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनरिच नॉर्ट्जे - फोटो : Social media
विज्ञापन

जानलेवा होते जा रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में आईपीएल के 14वें सीजन का शुभारंभ हो चुका है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कुछ खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब मुकाबले शुरू होने के बाद खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स के पेसर एनरिच नॉर्ट्जे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत से अपने सीजन का आगाज करने वाली दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में नॉर्ट्जे वैसे शामिल भी नहीं थे। यह दक्षिण अफ्रीकाई पेसर पिछले मंगलवार को ही मुंबई पहुंचे हैं और सात दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में थे। इसी वजह से पहला मैच नहीं खेल पाए थे। अब कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 27 वर्षीय खिलाड़ी को आइसोलेशन में रहना होगा।

आईपीएल 2021 में एनरिच चौथे क्रिकेटर हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले नितीश राणा, अक्षर पटेल, देवदत्त पडीक्कल और डेनियल सैम्स की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देवदत्त और सैम्स तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तो अक्षर पटेल और नॉर्ट्जे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त रहने के बाद एनरिच नॉर्ट्जे और कागिसो रबाडा पांच अप्रैल को भारत के लिए उड़ान भरते हैं। दोनों खिलाड़ी 6 तारीख को मुंबई में टीम के साथ जुड़े। सूत्रों के मुताबिक 12 अप्रैल को आई रिपोर्ट में नॉर्ट्जे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि रबाडा की रिपोर्ट निगेटिव है।

उम्मीद जताई जा रही थी कि कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई में होने वाले मुकाबले में एनरिच टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन अब यह इंतजार लंबा होगा। याद हो कि यूएई में खेले गए पिछले सीजन में अपनी टीम को पहले फाइनल में पहुंचाने में इस पेसर की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें