महिला ने मुंबई पुलिस की वैन में दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : ANI
मुंबई में दिल का छू लेने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने मुंबई की पुलिस वैन में अपने बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, महिला प्रसव पीड़ा होने के बाद बेहोश हो गई थी और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। महिला की मदद के लिए पुलिस वहां पहुंची।
इसके बाद पुलिस ने महिला को अपनी वैन में लिटाया और अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था। ये मामला मुंबई के वर्ली नाके का है। महिला को यहां प्रसव पीड़ा हुई और बेहोश होकर गिर पड़ी।
महिला की हालत को देखकर आस-पास मौजूद लोगोंं ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया और महिला की जानकारी दी। पुलिस महिला को अस्पताल ले जाने लगी लेकिन तब तक महिला की डिलिवरी हो गई। महिला और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।