फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स का यह स्पिनर हुआ चोटिल, खेजरोलिया को किया गया मुख्य टीम में शामिल

Wed, 15 Sep 2021 07:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल स्पिन गेंदबाज मनिमारन सिद्धार्थ की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को अपनी मुख्य टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
कुलवंत खेजरोलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने में महज चंद दिन बचे हैं। इस बीच खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल हो गए। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को अपनी मुख्य टीम में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, 'बाएं हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 में नहीं खेल पाएंगे। वह दुबई में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे।'

विज्ञापन


बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खेजरोलिया नेट गेंदबाज के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल का हिस्सा हैं और उन्हें अब मुख्य टीम में शामिल कर दिया गया है। बता दें कि खेजरोलिया घरेलू क्रिकेट में भी दिल्ली के लिए खेलते हैं। उन्होंने अभी तक 15 टी-20 मैचों में 23.29 की औसत से 17 विकेट चटकाए हैं। 29 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उस समय वह रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर टीमका हिस्सा थे। 2019 में भी वह विराट की ही टीम का हिस्सा थे। खेजरोलिया ने आईपीएल के पांच मैचों में तीन विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें