फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Capitals: रिकी पोंटिंग के बाद दिल्ली के मुख्य कोच बनेंगे सौरव गांगुली? सामने आई बड़ी जानकारी

Tue, 16 Jul 2024 09:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पोंटिंग सात साल तक दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने हुए थे। दिल्ली उन चुनिंदा फ्रेंचाइजी में शामिल है जिसने अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 सीजन में उपविजेता बनना है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ नाता तोड़ लिया है और अब अगले कोच के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की टीम दो पूर्व विश्व विजेताओं से संपर्क में है। इस बीच, सौरव गांगुली के नाम की चर्चा भी काफी तेज है। हालांकि, फ्रेंचाइजी के सूत्रों का कहना है कि गांगुली के पोंटिंग की जगह लेने की संभावना कम है। आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइजी अपनी टीम को बदल रही है क्योंकि मेगा नीलामी भी होनी है।  
विज्ञापन

दिल्ली को गंभीर जैसे कोच की तलाश
पोंटिंग सात साल तक दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने हुए थे। दिल्ली उन चुनिंदा फ्रेंचाइजी में शामिल है जिसने अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 सीजन में उपविजेता बनना है। माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम गौतम गंभीर जैसे किसी खिलाड़ी की तलाश में है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक के रूप में गांगुली के पास काफी जिम्मेदारी है। टीम को एक ऐसे कोच की जरूरत है जो आक्रमक तरीके से चीजों को समझ सके, जैसा गंभीर करते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि वह एक सफल मेंटर रहे हैं। 
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अमेरिका में चल रहे मेजर क्रिकेट लीग के बाद दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष अधिकारियों की बैठक होगी। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन से अच्छा नहीं रहा है। 2020 में फाइनल में पहुंचने के बाद से दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी है। आईपीएल 2024 में दिल्ली छठे स्थान पर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स के तीन खिलाड़ी ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल टी20 विश्व कप का हिस्सा थे। ये तीनों खिलाड़ी अगले सीजन के लिए रिटेन करने की दौड़ में आगे चल रहे हैं, जबकि दिल्ली की टीम मेगा नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकर्गक को भी रिटेन कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें