केकेआर vs दिल्ली मैच के आंकड़े
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच हुए हैं। इसमें से कोलकाता ने 15 और दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। यूएई में दोनों टीमें अब तक पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से तीन दिल्ली और दो मैच कोलकाता ने जीता है।
केकेआर का प्लेऑफ में रिकॉर्ड:
- 2011: एलिमिनेटर में मु्ंबई से हारे।
- 2012: क्वालीफायर-1 दिल्ली को हराया।
- 2012: फाइनल में चेन्नई को हराया।
- 2014: क्वालीफायर-1 में पंजाब को हराया।
- 2014: फाइनल में पंजाब को हराया।
- 2016: एलिमिनेटर में हैदराबाद से हारे।
- 2017: एलिमिनेटर में हैदराबाद हराया।
- 2017: क्वालीफायर-2 में मुंबई से हारे।
- 2018: एलिमिनेटर में राजस्थान को हराया।
- 2018: क्वालीफायर-2 में हैदराबाद से हारे।
- 2021: एलिमिनेटर में बैंगलोर को हराया।
एलिमिनेटर में आरसीबी को हराया
कोलकाता की बात करें तो इसमें कोई संदेह नहीं कि सोमवार को एलिमिनेटर में आरसीबी को हराने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी है। भारत में हुए आईपीएल 2021 के पहले फेज में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने सात में से सिर्फ दो मैच जीते थे। दूसरे फेज में टीम ने आठ में से छह मैच जीते।
दिल्ली का प्लेऑफ में रिकॉर्ड:
- 2008: सेमीफाइनल-1 में मुंबई से हारे।
- 2009: सेमीफाइनल-1 में हैदराबाद से हारे।
- 2012: क्वालीफायर-1 में कोलकाता से हारे।
- 2012: क्वालीफायर-2 में चेन्नई से हारे।
- 2018: एलिमिनेटर में हैदराबाद को हराया।
- 2018: क्वालीफायर-2 में चेन्नई से हारे।
- 2020: क्वालीफायर-1 में मुंबई से हारे।
- 2020: क्वालीफायर-2 में हैदराबाद को हराया।
- 2021: क्वालीफायर-1 में चेन्नई से हारे।