फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs CSK: दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच के बाद धोनी से मिले रिपल पटेल, बोले- उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं

Tue, 05 Oct 2021 09:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

चेन्नई के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेलने वाले रिपल पटेल ने कहा है कि धोनी से बात करके उन्हें काफी अच्छा लगा। धोनी ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया और वो उनकी तरह ही फिनिशर बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन
चेन्नई के खिलाफ मैच में शॉट खेलते रिपल पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन विकेट से हराकर अंकतालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। दिल्ली ने अपने 13 में से 10 मैच जीते हैं और 20 अंकों के साथ इस सीजन नंबर एक टीम बनी हुई है। इस मैच में दिल्ली के ऑलराउंडर रिपल पटेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। 20 गेंदों में 18 रन बनाने वाले पटेल ने कहा कि धोनी उनके आदर्श हैं और वो उनकी तरह ही फिनिशर बनना चाहते हैं। मैच के बाद उन्होंने धोनी से बात भी की और माही ने रिपल के साथ अपने अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन


रिपल ने बताया कि धोनी ने विकेट के पीछे से उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। उन्होंने कहा "माही भाई को विकेट के पीछे देखना बिल्कुल अलग अनुभव था। जब मैंने गार्ड लिया तब मुझे बहुत अच्छा लगा कि माही भाई मुझे खेलते देख रहे हैं। मैं उन्हें देखते हुए ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और मैं उनकी तरह ही फिनिशर बनना चाहता हूं। मैच खत्म होने के बाद मैंने उनसे पूछा कि वो हर मैच कैसे फिनिश करते हैं। वो मैदान में कैसे सोचते हैं और किसी भी लक्ष्य का पीछा करते समय उनके दिमाग में क्या चलता है। हमने काफी अच्छी बात की और उन्होंने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया।"  
Trending Videos

मुझे नहीं लगा कि यह पहला मैच है

दिल्ली की टीम का ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
जब रिपल से पूछा गया कि पहले मैच में उनका अनुभव कैसा था तो उन्होंने कहा "मैं बहुत खुश था, जब मुझे मिशी भाई के हाथों कैप मिली। मुझे नहीं लगा कि यह मेरा पहला मैच था। पिच में जाते समय मुझे काफी अच्छा लग रहा था। मैं सिर्फ अपने ऊपर भरोसा रखना चाह रहा था और गेम का मजा लेना चाह रहा था। जब मैं बल्लेबाजी करने पहुंचा तब हमें हर गेंद में एक रन बनाने की जरूरत थी। मैंने टीम के लिए मैच खत्म करने की सोची। शिखर भाई ने मुझसे अपना समय लेने के लिए कहा और मैनें अपना समय लेकर अपनी बल्लेबाजी का मजा लिया।"
विज्ञापन

मैच खत्म न कर पाने से निराश हैं रिपल

रिपल ने यह भी बताया कि वो टीम के लिए मैच खत्म न कर पाने से निराश हैं, लेकिन उनकी टीम ने यह मैच जीत लिया यह ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली को तीन गेंदों में दो रनों की जरूरत थी तब वो काफी चिंतित थे। उनकी टीम के सभी खिलाड़ी दो रन भागने के बारे में सोच रहे थे और रबादा चौका लगाकर सभी की चिंता दूर कर दी। यह मैच जीतने के बाद दिल्ली के 20 अंक हो चुके हैं और दिल्ली की टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें