फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnson vs Warner: वॉर्नर का जॉनसन को करार जवाब, आखिरी टेस्ट सीरीज में शतक जड़कर आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न

Thu, 14 Dec 2023 02:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

जॉनसन ने कहा था कि एक स्कैंडल में फंस चुके क्रिकेटर और खराब फॉर्म में चल रहे क्रिकेटर को टीम में जगह क्यों दी गई। जॉनसन ने कहा था कि ऐसे क्रिकेटर को फेयरवेल सीरीज देने का कोई औचित्य नहीं बनता। अब वॉर्नर ने शतक लगाकर जवाब दिया।
विज्ञापन
1 of 5
वॉर्नर ने इस अंदाज में जश्न मनाया - फोटो : सोशल मीडिया
अपना आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट में शतक लगाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ही वॉर्नर ने शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर की 26वीं सेंचुरी रही। इस सीरीज से पहले वॉर्नर पर उन्हीं के देश के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

जॉनसन ने कहा था कि एक स्कैंडल में फंस चुके क्रिकेटर और खराब फॉर्म में चल रहे क्रिकेटर को टीम में जगह क्यों दी गई। जॉनसन ने कहा था कि ऐसे क्रिकेटर को फेयरवेल सीरीज देने का कोई औचित्य नहीं बनता। हालांकि, अब वॉर्नर ने शतक लगाकर जॉनसन को जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब मीम भी बन रहे हैं।


विज्ञापन

2 of 5
मिचेल जॉनसन और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस मैच से पहले तक वॉर्नर टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे थे। इस प्रारूप में उन्होंने 16 पारी बाद यानी 17वें पारी में शतक लगाया है। पिछला शतक उन्होंने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगाया था। तब उन्होंने मेलबर्न में 200 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पिछले 16 पारी में वह सिर्फ दो अर्धशतक लगा सके थे।

इसको लेकर जॉनसन ने वॉर्नर पर निशाना साधा था और उन्हें टीम में शामिल किए जाने का विरोध किया था। यहां तक कि जॉनसन ने मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली पर भी फेवर करने का आरोप लगाया था। जॉनसन ने कहा था कि वॉर्नर फेयरवेल सीरीज पाना डिजर्व नहीं करते। उन्हें जॉर्ज बेली के साथ नजदीकियों की वजह से टीम में जगह मिली, न कि फॉर्म की वजह से।
विज्ञापन

3 of 5
वॉर्नर, जॉनसन और जॉर्ज बेली - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्नर ने शतक लगाने के बाद हवा में फ्लाइंग किस भी दिया। यानी वह अपने आलोचकों को जवाब दे रहे थे। सोशल मीडिया पर वॉर्नर के फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। 37 साल के वॉर्नर का यह 110वां टेस्ट मैच है। उन्होंने 125 गेंद पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया।

उन्होंने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 126 रन और फिर स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी निभाई। वॉर्नर के शतक के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई है। आइए देखते हैं...

4 of 5
जॉनसन बनाम वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्नर ने जॉनसन को लेकर क्या कहा?

5 of 5
डेविड वॉर्नर और मिचेल जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्नर ने चायकाल के दौरान अपने शतक को लेकर कहा, ' यहां आना और रन बनाना मेरा काम है। पहले उस्मान (ख्वाजा) के साथ और फिर स्मिथ के साथ कुछ अच्छी साझेदारियां करना अच्छा रहा। शतक लगाना एक शानदार एहसास है। यह गेंदबाजों को डिफेंड करने देने के लिए बोर्ड पर रन बनाने को लेकर है। आलोचकों को चुप कराने का बोर्ड पर रन लगाने से बेहतर कोई तरीका नहीं है।' इस शतक के साथ वॉर्नर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें