फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्नर की पारी ने अजिंक्य रहाणे को दिया जोर का झटका

Tue, 12 May 2015 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां कम से कम 5 टीमें प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। हालांकि इसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 मैच जीतकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


वहीं गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थन रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीमें शेर्ष 3 जगह के लिए अपने पूरे प्रयास करने में जुटी हैं। शुरुआत में खराब प्रदर्शन करने वाली हैदराबाद की टीम ने सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराकर अंतिम चार में आते ही अपनी चुनौती बनाए रखी है।

इस मुकाबले में देखा जाए तो एक तरह से हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर और पंजाब के डेविड मिलर के बीच कांटे का मुकाबला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्नर ने 52 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली जिससे टीम ने 185 रन बनाए, जवाब में पंजाब मिलर के शानदार प्रयास के दम पर जीत की ओर बढ़ रहा था लेकिन मिलर के नाबाद 89 रन भी टीम को जीत के पार नहीं पहुंचा सकी। इस हार से पंजाब की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, हैदराबाद की जीत के नायक रहे वार्नर ने गजब की पारी खेली और 52 गेंदों में 6 चौके के अलावा 5 छक्के भी लगाए। साथ ही उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में एक खास मुकाम को हासिल कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

वार्नर की दमदार पारी ने अजिंक्य रहाणे का दिल तोड़ा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने मैच में 81 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में पांच सौ से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है और इस मामले में राजस्‍थान रॉयल्स के बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे लंबे समय तक इस कैप को हासिल किए रहे लेकिन वार्नर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर रहाणे को काफी पीछे छोड़ दिया।

वार्नर ने टूर्नामेंट में 504 रन बना लिए हैं और पहले स्‍थान पर हैं ‌जबकि रहाणे ने इस मैच तक 461 रन बनाए हैं और दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। रहाणे के लिए यह तगड़ा झटके जैसा है क्योंकि उनके पास लीग मुकाबले सिर्फ एक मैच ही बचा है खेलने को, जबकि हैदराबाद को अभी 2 लीग मैच खेलने हैं। रहाणे पहली बार ऑरेंज कैप के दावेदार के रूप में उभरे थे।

बाएं हाथ के बल्लेबाज वार्नर की बल्लेबाजी की विशेषता यह रही कि उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक जो 504 रन बनाए हैं उसमें 356 रन चौके-छक्के से बने हैं यानी की 70 फीसदी रन बाउंड्रीज से लगे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 59 चौके और 20 छक्के जमाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें