फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की सरकार में गुजराती महिला बनी कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की सरकार में भारतीय मूल की प्रीति पटेल को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सोमवार को रोजगार मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली अपनी कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार की कैबिनेट को कैमरन अंतिम रूप देने में लगे हैं। हाल में हुए आम चुनाव में एसेक्स की विथम सीट से उम्मीदवार रहीं प्रीति अपने प्रतिद्वंद्वी को बडे़ अंतर हराकर दोबारा चुनी गई हैं।

प्रीति से पहले रोजगार मंत्रालय का जिम्मा महिला सांसद ईस्टर मैकवी के हाथों में थी। 43 वर्षीय सांसद प्रीति ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, ‘कार्य और पेंशन विभाग में रोजगार मंत्री के तौर पर नियुक्ति वाकई में खास बात है।’
विज्ञापन


हालांकि लंदन में जन्मी प्रीति कार्य और पेंशन विभाग की प्रमुख नहीं होंगी लेकिन उन्हें पहले के कोषागार मंत्री से प्रोन्नत कर कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री की इंडियन डायस्पोरा चैंपियन के तौर पर मानद जिम्मेदारी आगे भी निभाती रहेंगी या नहीं।
विज्ञापन

पुरुषों वाली पार्टी की छवि बदलना चाहते हैं कैमरन

प्रीति की नियुक्ति से माना जा रहा है कि कैमरन अपनी पार्टी में पुरुषों के वर्चस्व वाली पारंपरिक छवि को बदलना चाहते हैं। इसके लिए वह अपनी कैबिनेट में महिलाओं को पर्याप्त रूप से जगह देना चाहते हैं।

प्रीति के अलावा कैमरन की नई सरकार में जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सहायक मंत्री रहीं अंबर रूड को प्रोन्नति देते हुए ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा निकी मॉर्गन को महिला और समानता मंत्री बनाया गया है।

गुजरात से हैं प्रीति
प्रीति पटेल का जन्म 29 मार्च 1972 को लंदन में हुआ। उनके माता-पिता गुजरात से युगांडा होते हुए साठ के दशक में ब्रिटेन आए थे। स्नातक करने के बाद बाद उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के मुख्यालय में भी कुछ साल जुड़ी रहीं। कैमरन की पिछली सरकार में वो बीते साल ही कोषागार मंत्री बनाई गईं थीं।

जाविद को कारोबार मंत्रालय
पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद इस बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें कारोबार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में वे सहायक वित्त मंत्री थे। वहीं लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन को बगैर पोर्टफोलियो का मंत्री बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें