सनराइजर्स हैदराबाद
वॉर्नर ने इसके अलावा केन विलियमसन और भुवनेश्वर कुमार का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विलियमसन और भुवनेश्वर ने पिछले दो साल में टीम की कमान संभाली है उसके लिए मैं दोनों बहुत ही आभारी हूं। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि आपने बेहतरीन काम किया, मैं चाहुंगा कि अब आप कप्तानी के दौरान मेरी भी मदद करें। मुझे आपके सहयोग की जरुरत पड़ेगी। मैं इस बार ट्रॉफी के जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करुंगा।