फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14.25 करोड़ के ग्लेन मैक्सवेल: आरसीबी ने लगाया है दांव, क्या मौजूदा फॉर्म बढ़ाएगी चिंता?

Thu, 01 Apr 2021 10:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ग्लेन मैक्सवेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन का मानना है कि बीच के और आखिरी ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल की आक्रामक बल्लेबाजी उनकी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इससे 'बड़े सितारों' को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा। औसत प्रदर्शन के बावजूद आईपीएल नीलामी में अक्सर महंगे दामों में बिकने वाले मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन

2 of 7
माइक हेसन
हेसन ने कहा, 'वह शानदार हैं और बीच के ओवरों में हमें उसकी जरूरत है। उनके पास अपार अनुभव है। फॉर्म में रहने पर वह अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। हमें उनकी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करना है। हम देख रहे हैं कि वह कैसे कर सकते हैं। मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें उनकी भूमिका के बारे में बताऊंगा। उनके पास कौशल और अनुभव है। वह नेतृत्व करने वाले समूह का हिस्सा होगा।'
विज्ञापन

3 of 7
काइल जैमीसन - फोटो : twitter@IPL
छह फुट नौ इंच लंबे काइल जैमीसन टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम के नायक रहे हैं। हालांकि हेसन का मानना है कि अपने कद के चलते वह जो उछाल हासिल करेंगे, वह आरसीबी के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा, 'जिन मैदानों पर गेंद को स्विंग और उछाल मिलेंगे, वह काफी उपयोगी साबित होगा।'

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : PTI
माइक हेसन ने कहा कि वह कप्तान विराट कोहली के फॉर्म से बहुत खुश हैं जो इस सत्र में पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा, 'वह इस बार शीर्ष क्रम पर उतरेंगे और वह शानदार फॉर्म में भी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि यह लय जारी रहेगी।'
विज्ञापन

5 of 7
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा - फोटो : IPL
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पहले किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स के साथ उनका पिछला सीजन काफी खराब रहा था, जिसके बाद बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें भारी भरकम राशि देकर जोड़ा।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : twitter
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की माने तो मैक्सवेल अगर रन बनाते हुए आ रहे हैं तो इसका अर्थ यह नहीं कि वह यहां भी रन बनाएंगे। और अगर रन बनाते हुए नहीं आ रहे हैं तो भी इसका अर्थ यह नहीं कि वह रन नहीं बनाएंगे। कुल मिलाकर उन्हें मैक्सवेल की पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी में भी प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्लेन मैक्सवेल दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं - फोटो : ipl
IPL में मैक्सवेल का प्रदर्शन
छह हाफ सेंचुरी के साथ मैक्सवेल ने आईपीएल में कुल 1505 रन बनाए हैं, जिसके लिए उन्होंने 82 मैच खेले हैं, इस दौरान उनका औसत 22.13 का रहा है और स्ट्राइक रेट 154.67 का। 95 के सर्वोच्च स्कोर वाले मैक्सी के बल्ले से अबतक एक भी शतक नहीं निकला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें