फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अप्रैल का सिक्सर: ये 6 बातें गौरतलब, इनका होगा आप पर असर

Thu, 01 Apr 2021 07:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

पहली बात: कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से, 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को मिलेगी पहली खुराक
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण बृहस्पतिवार से पूरे देश में शुरू होगा। पहला टीका लगने के 74 दिन बाद शुरू होने जा रहे तीसरे चरण में 45 या उससे अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
ममता बनर्जी और अमित शाह। - फोटो : ANI

दूसरी बात: कड़ी सुरक्षा के बीच बंगाल और असम में दूसरे चरण का मतदान आज, ममता के सामने सुवेंदु 
दूसरे चरण में बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सभी निगाहें टिकी हैं। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। इस बीच, नंदीग्राम सहित तमलुक, हल्दिया क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
हरिद्वार महाकुंभ - फोटो : Amarujala/jaysinghrawat

तीसरी बात: महाकुंभ 2021- कोरोना के बीच आज होगा कुंभ मेले का श्रीगणेश, बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
हरिद्वार में आज से महाकुंभ- 2021 का श्रीगणेश होगा। 30 अप्रैल तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कोविड-19 की 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
amarnath yatra - फोटो : अमर उजाला

चौथी बात: अमरनाथ यात्रा- अग्रिम यात्री पंजीकरण आज से, जम्मू-कश्मीर की 17 बैंक शाखाओं में मिलेगी सुविधा
कोविड की दूसरी लहर की चुनौती के बीच आगामी 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए नए वित्त वर्ष के पहले दिन वीरवार से देशभर की 446 बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 7
RBI - फोटो : PTI

पांचवीं बात: आरबीआई ने बढ़ाई समयसीमा, 30 सितंबर तक बढ़ी ऑटो डेबिट सिस्टम की आखिरी तारीख
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मोबाइल बिल, अन्य यूटिलिटी बिल और ओटीटी मंचों के सब्सक्रिप्शन के लिए लगाए जाने वाले ऑटो डेबिट सिस्टम की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर.. - फोटो : पिक्साबे

छठवीं बात- एक अप्रैल से नहीं लागू होगा वेतन में कटौती का नियम, राज्यों की तैयारी अधूरी
एक अप्रैल से वेतन ढांचे (सैलरी स्ट्रक्चर) में होने वाले बदलाव को केंद्र सरकार ने फिलहाल टाल दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि नए श्रम कानून को लेकर कुछ राज्यों की तैयारी अभी अधूरी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें