अंक तालिका में छठे स्थान पर राजस्थान
इस जीत के साथ राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। टीम के 12 मैचों के बाद पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। आरआर को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, सीएसके टीम की यह लगातार चार मैचों में जीत के बाद पहली हार है। सीएसके को इस हार से कोई फर्क नहीं पड़ा और टीम 12 मैचों में 18 अंक के साथ पहले स्थान पर है।
बतौर कप्तान आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- 200 - एमएस धोनी
- 136 - विराट कोहली
- 129 - गौतम गंभीर
- 127 - रोहित शर्मा
- 74 - एडम गिलक्रिस्ट
चेन्नई ने आखिरी पांच ओवर में 73 रन बनाए
आखिरी में रवींद्र जडेजा और ऋतुराज ने आतिशी पारी खेल टीम का स्कोर 189 रन तक पहुंचाया। आखिरी पांच ओवर में सीएसके ने 73 रन जोड़े। चेन्नई ने पारी के 20वें ओवर में 22 रन बनाए। ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज ने छक्का लगाकर आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। साथ ही इस सीजन 500 रन भी पूरे किए। ऑरेंज कैप भी फिलहाल उन्हीं के पास है। राजस्थान की ओर से तेवतिया ने तीन और सकारिया ने एक विकेट लिया।
आईपीएल 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 508* - ऋतुराज गायकवाड़
- 489 - केएल राहुल
- 462 - शिखर धवन
- 460 - फाफ डू प्लेसिस
- 452 - संजू सैमसन
दुबे ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, फिलिप्स ने एक चौका और एक छक्का लगाया। चेन्नई की ओर से शार्दुल ने दो और आसिफ ने एक विकेट लिया।
दोनों टीमें-
- राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान
- चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, जोश हेजलवुड