फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RCB: विराट कोहली टी20 में 12 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय, क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Fri, 22 Mar 2024 08:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Virat Kohli Runs in T20 Cricket : विराट ने चेन्नई के खिलाफ छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 12 हजार पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक में खेला गया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में छह रन बनाते ही विराट ने इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाजी बन गए। वहीं, सबसे तेज 12 हजार पूरे करने के मामले में वह दूसरे स्थान पर रहे। वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : IPL
विराट ने चेन्नई के खिलाफ छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 12 हजार पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। उनसे पहले गेल, पाकिस्तान के शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। वहीं, विराट ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए दूसरी सबसे कम पारियां ली हैं। उन्होंने 360 पारियों में ऐसा किया है। वहीं, गेल इस मामले में नंबर एक हैं। गेल ने 345 पारियों में ही टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए थे।

टी20 क्रिकेट में 12,000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • 14562 - क्रिस गेल
  • 13360-शोएब मलिक
  • 12900 - कीरोन पोलार्ड
  • 12319 - एलेक्स हेल्स
  • 12065 - डेविड वार्नर
  • 12015*-विराट कोहली

टी20 में 12000 रन तक पहुंचने के लिए कितनी पारियां
  • 345 पारियां: क्रिस गेल
  • 360 पारियां: विराट कोहली
  • 368 पारियां: डेविड वार्नर
  • 432 पारियां: एलेक्स हेल्स
  • 451 पारियां: शोएब मलिक
  • 550 पारियां: किरोन पोलार्ड

विराट कोहली - फोटो : IPL
इसके अलावा 15 रन बनाते ही विराट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इन दो टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट शीर्ष पर हैं। आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट छठे नंबर पर हैं। वॉर्नर ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, शिखर धवन ने चेन्नई और रोहित ने कोलकाता के खिलाफ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। चेन्नई से पहले विराट दिल्ली के खिलाफ हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

आईपीएल में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1,000 से अधिक रन
  • 1105 - डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स
  • 1075 - डेविड वॉर्नर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 1057 - शिखर धवन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 1040 - रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 1030 - विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 1006* - विराट कोहली बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : BCCI
हालांकि, अच्छी शुरुआत के बाद बेंगलुरु की टीम इस मैच में लड़खड़ा गई। विराट 20 गेंद में एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। एक वक्त बेंगलुरु का स्कोर बिना किसी विकेट के 41 रन था और फिर 78 रन तक आते-आते टीम ने पांच विकेट गंवा दिए। विराट को मुस्तफिजुर रहमान ने कैच आउट कराया। रहाणे ने रचिन रवींद्र के साथ मिलकर बेहतरीन कैच लपका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें