फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR: आईपीएल के इस खास रिकॉर्ड पर ड्वेन ब्रावो की नजर, लसिथ मलिंगा से आगे निकलने का मौका

Sat, 26 Mar 2022 04:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ड्वेन ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 522 मैचों में 571 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर से 120 विकेट उनके ज्यादा हैं।
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा और ड्वेन ब्रावो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। शनिवार (26 मार्च) को दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में चेन्नई के अनुभवी गेंदबाज ड्वेन ब्रावो के पास एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। वे आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।
विज्ञापन


ब्रावो के निशाने पर मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड है। मलिंगा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 170 विकेट लिए हैं। ब्रावो उनसे तीन विकेट दूर हैं। मलिंगा इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच हैं। दूसरी ओर, 38 साल के ब्रावो को चेन्नई की टीम ने नीलामी में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रावो ने अब तक आईपीएल में 167 विकेट लिए हैं।

ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 522 मैचों में 571 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर से 120 विकेट उनके ज्यादा हैं। भारत के स्पिनर पीयूष चावला और अमित मिश्रा के पास मलिंगा से आगे निकलने का मौका था, लेकिन इस बार दोनों को किसी टीम ने खरीदा ही नहीं। मिश्रा ने पिछले सीजन में चार मैच में छह विकेट लिए थे। उनके नाम आईपीएल में कुल 166 विकेट हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, चावला को मुंबई इंडियंस की ओर से पिछले सीजन में एक मैच खेलने का मौका मिला था। उन्हें टीम ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। चावला के नाम आईपीएल में 157 विकेट हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह 150 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं। ब्रावो ने पिछले साल 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन्हें डेथ ओवरों में इस्तेमाल करते थे। अब देखना है कि रवींद्र जडेजा किस तरह ब्रावो का इस्तेमाल करते हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट
लसिथ मलिंगा 122 170
ड्वेन ब्रावो 150 167
अमित मिश्रा 154 166
पीयूष चावला 165 157
हरभजन सिंह 160 150
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें