फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs GT Live Streaming: सीएसके से हिसाब चुकता करने उतरेगा गुजरात, जानें कहां देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच

Tue, 26 Mar 2024 08:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans (CSK vs GT) IPL Live Streaming, Telecast: आईपीएल के 17वें सीजन में सीएसके और गुजरात दोनों ही टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की थी। सीएसके ने अपने पहले मैच में जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को हराया था, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया था।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव प्रसारण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के सातवें मुकाबले में मंगलवार को एक ही मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछले सीजन के फाइनलिस्ट के बीच होगा जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से पिछला हिसाब चुकता करने पर टिकी होंगी। आईपीएल 2023 के फाइनल में इन्हीं दो टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था जहां सीएसके ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें सीजन में सीएसके और गुजरात दोनों ही टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की थी। सीएसके ने अपने पहले मैच में जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को हराया था, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया था। अब दोनों टीमों की कोशिश अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। 

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के सातवें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच सातवां मुकाबला?
सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला 26 मार्च यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच  सातवां मैच?
सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच लीग का सातवां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच?
सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
विज्ञापन


फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें