चेन्नई को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब उसका सामना शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच में जहां टीम की कोशिश जीत की पटरी पर वापस लौटने की होगी, वहीं एक बार फिर सभी की नजरें धोनी पर टिकी होंगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में एक और खास उपलब्धि दर्ज हो सकती है। कोहली और धोनी आईपीएल में वर्षों से अपना जलवा बिखेरते आए हैं और इनके पास अब आईपीएल में 250 छक्के पूरे करने की उपलब्धि हासिल करने का मौका है। दोनों ही स्टार बल्लेबाज यह मुकाम हासिल करने से अब महज आठ छक्के दूर हैं।
विज्ञापन
सीएसके का आज हैदराबाद से सामना
चेन्नई को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब उसका सामना शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच में जहां टीम की कोशिश जीत की पटरी पर वापस लौटने की होगी, वहीं एक बार फिर सभी की नजरें धोनी पर टिकी होंगी। धोनी ने दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली थी। धोनी की यह पारी भी हालांकि सीएसके को जीत नहीं दिला सकी थी और टीम को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था। धोनी ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए थे।
आईपीएल में 242 छक्के लगा चुके हैं कोहली और धोनी
कोहली और धोनी ने आईपीएल में एक समान ही छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाजों के नाम अबतक 242 छक्के हो चुके हैं। कोहली और धोनी अगर आठ छक्के और लगा लेंगे तो वह आईपीएल में 250 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों में अब तक सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसे हैं जिन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की है। रोहित के नाम आईपीएल में अबतक 261 छक्के हैं। धोनी ने सीएसके के लिए खेलते हुए 212 छक्के लगाए हैं जो आईपीएल इतिहास में सीएसके के लिए सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी