फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In India: क्या मास्क पहनकर क्रिकेट खेल सकते हैं? दिल्ली पुलिस के जवाब को पढ़ हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 09 Jan 2022 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है। देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 पहुंच गई है।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,59,632 लाख कोरोना के मामले सामने आए। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,181 मामले दर्ज किए गए, जो कि महाराष्ट्र (41,434) के बाद सबसे ज्यादा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी तरह के उपाय कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन
दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। इसकी शुरुआत सात जनवरी को रात 11 बजे से हुई। यह सोमवार सुबह पांच बजे खत्म होगा। लोगों को बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। सिर्फ जरूरी सामानों के लिए ही लोग घर से बाहर आ पाएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक नागरिक का ट्वीट वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल
उसने एक ऐसा सवाल पूछा, जिसे देखकर दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई। लेकिन इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जो जवाब दिया, उसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, पुनीत शर्मा नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा- क्या हम समाजिक दूरी के साथ और मास्क पहनकर क्रिकेट खेल सकते हैं?



दिल्ली पुलिस का मजेदार जवाब
इसका जवाब दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट स्टाइल में दिया। उन्होंने लिखा- यह एक 'सिली प्वाइंट' है सर। इस वक्त हमें 'एक्सट्रा कवर' लेने की जरूरत है। वैसे भी दिल्ली पुलिस लोगों को ('कैचिंग') में माहिर है। क्रिकेट में सिली प्वाइंट फील्डिंग की एक जगह होती है। एक्स्ट्रा कवर भी मैदान में फील्डिंग की एक जगह को कहा जाता है। कैचिंग से पुलिस का तात्पर्य पकड़ने से था। हालांकि, क्रिकेट में गेंद को हवा में लपकने को कैचिंग कहते हैं।
विज्ञापन



रविवार को इमरजेंंसी मीटिंग
दिल्ली पुलिस का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है। देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 327 मौतें दर्ज की गईं। ऐसे में मीटिंग के दौरान कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें