दरअसल, पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन पर सिमट गई थी। जवाब में एक वक्त 45 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 260 रन बना लिए थे। 46वें ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी के लिए जो कि उनके कोटे का 10वां ओवर था। शुरुआती दो गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर रऊफ ने लुंगी एनगिडी का का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। इसके बाद तबरेज शम्सी बैटिंग के लिए आए। पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी। ओवर की आखिरी गेंद सीधे जाकर शम्सी के पैड पर लगी। इस पर रऊफ ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया।
तबरेज शम्सी का रिव्यू
इस पर रऊफ ने बाबर से रिव्यू लेने के लिए कहा। डीआरआस में बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद लेग स्टंप को बस छूकर निकल रही थी। ऐसे में अंपायर्स कॉल पर फैसला टिका रहा और शम्सी नॉटआउट रहे। इस पर रऊफ और रिजवान समेत पाकिस्तानी खिलाड़ी भरोसा नहीं कर सके। इसके बाद शम्सी और केशव महाराज की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद हरभजन सिंह ने गुस्से में पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया- खराब अंपायरिंग और खराब नियम की वजह से पाकिस्तान हार गया। आईसीसी को यह नियम बदलना चाहिए। अगर गेंद स्टंप को लग रही है तो अंपायर ने आउट दिया हो या नहीं दिया हो क्या फर्क पड़ता है। नहीं तो तकनीक का क्या इस्तेमाल है?
इसी मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रसी वान डर डुसेन उसामा मीर की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट दिया गए थे। उनके खिलाफ अपील पर अंपायर ने आउट दिया था। इस पर डुसेन ने रिव्यू लिया था। इस दौरान भी डीआरएस में काफी झोल दिखा था। दरअसल, अफ्रीकी पारी के दौरान 19वें ओवर में डुसेन को पांचवीं गेंद (उसामा मीर) पर पॉल राइफल ने एल्बीडब्ल्यू आउट दिया। गेंद देखने पर ऐसा लग रहा था कि लेग स्टंप को मिस कर जाएगी। डुसेन ने जब रिव्यू लिया तो जो पहला वीडियो सामने आया उसमें दिखा कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही है। फिर उस ट्रैकिंग को ऑफ एयर कर कुछ सेकंड बाद एक और ट्रैकिंग दिखाई गई। इस बार गेंद स्टंप से टकरा रही थी और अंपायर्स कॉल रहा। ऐसे में ग्रीम स्मिथ इसी अंपायर्स कॉल की बात कर रहे थे और बताया कि एक अंपायर्स कॉल से पाकिस्तान को फायदा भी हुआ था। ग्रीम स्मिथ ने हरभजन का जवाब देते हुए लिखा- भज्जी, अंपायर्स कॉल पर मुझे भी ऐसा ही लगता है जैसा आप सोचते हैं, लेकिन डुसेन और दक्षिण अफ्रीका भी क्या ऐसा सोच सकते हैं?
कुछ सेकंड के अंदर डुसेन के दो रिव्यू दिखाए गए। एक में वह नॉटआउट थे और एक में अंपायर्स कॉल