फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर दार ने क्लार्क को छुआ तो बोले 'डोंट टच मी'

Mon, 26 Aug 2013 06:35 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों के साथ खत्म हुए पांचवें एशेज टेस्ट मैच में उस समय गंभीर स्थिति पैदा हो गई जब खराब रोशनी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क अंपायर अलीम दार से भिड़ गए।
विज्ञापन


यह वाकया उस समय का है जब इंग्लैंड को जीत के लिए चार ओवर में 21 रन की दरकार थी और फ्लड लाइट जलने के बावजूद मैदान पर लाइट कम थी।

उसी समय क्लार्क और पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार के बीच खराब रोशनी को लेकर कुछ बहस हुई और दार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को टच करते हुए वहां से जाने के लिए कहा।

दार के टच करने पर क्लार्क भड़क गए और उन्होंने अंपायर को चेतावनी देते हुए कहा कि वह दोबारा उन्हें टच न करें।

एक अखबार ने क्लार्क के हवाले से कहा, ‘मुझे याद नहीं कि मैंने क्या कहा। मुझे सिर्फ इतना याद है कि अलीम दार मुझे टच कर रहे थे और मैंने उन्हें बेहद नरमी से कहा कि मुझे टच मत करो क्योंकि यदि मैंने उन्हें टच किया तो मैं तीन मैचों के लिए सस्पेंड जो जाऊंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें