अब तक आपने सुना होगा कि जीत के जश्न में खिलाड़ी मैदान पर ही नाचते और झूमते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी एशेज में जीत के बाद बेहद शर्मनाक हरकत कर बैठे।
'द जेंटलमैन गेम' के नाम से मशहूर इस खेल के क्रिकेटरों को अपनी शालीनता के लिए जाना जाता है। लेकिन अब खिलाड़ी अपने संयम और शालीनता की सीमा लांघकर मैदान पर ही बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकतें करने लगे हैं।
एशेज सीरीज के पांचवें मैच के अंतिम दिन जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया, तो मेजबान इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी ओवल की पिच के चारों ओर इकट्ठा हुए और जश्न मनाने लगे।
हार के बावजूद इस कंगारू ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड
जश्न में डूबी इंग्लैंड टीम ने ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान पर घूम-घूम कर स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन भी किया।
इसके बाद टीम के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन, तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने नशे में धुत होकर ओवर की पिच पर पेशाब कर दिया।
स्टफ डॉट को डॉट एनजेड वेबसाइट के अनुसार, अंतिम टेस्ट स्थानीय समय के अनुसार साढे़ सात बजे समाप्त हुआ और उसके बाद कप्तान एलिस्टर कुक सहित पूरी टीम ने मैदान पर शैंपेन खोली और जश्न मनाया।
देखें फोटो गैलरी (फिर इंग्लैंड के नाम रहा एशेज)
ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाने के करीब पांच घंटे बाद इंग्लिश खिलाड़ी एक बार फिर बाहर निकलकर मैदान पर आए। इंग्लिश खिलाड़ी पिच के चारों ओर एकत्र हो गए और फिर इस सूखी पिच को अपने पेशाब से गीला कर दिया।
उस समय मैदान पर काफी अंधेरा छाया हुआ था और ग्राउंड स्टाफ सफाई के कार्य में व्यस्त थे। सामने मीडिया बाक्स में बैठे पत्रकारों ने जब इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों की इस शर्मनाक घटना को देखा तो वे दंग रह गए।
इंग्लैंड लगातार तीसरी बार एशेज सीरीज में जीतने पर जश्न मनाने में जुटा था। इंग्लैंड ने 3-0 से यह सीरीज जीती।
एशेज सीरीज के दौरान ही इंग्लिश टीम के ही स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर ने एक बाउंसर पर पेशाब कर दिया था। बाद में पनेसर ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। हालांकि, कांउटी टीम एसेक्स ने इसके लिए उन्हें टीम से निकाल दिया था।
इससे दो साल पहले भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान पर्थ में भारतीय मीडिया ने भी विकेट पर ग्राउंड स्टाफ को शराब पीते हुए देखा था और उसकी फुटेज अपने कैमरे में कैद की थी।