फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज के बाद एक और कंगारू क्रिकेटर लेगा संन्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के सितारे गर्दिश में है। टीम सीरीज के आखिरी और पांचवें मैच में जीत के लिए अपने दुख को हल्का करने की कोशिश करने उतरेगी।
विज्ञापन


वर्ल्ड चैंपियन की शर्मनाक हार के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने टीम को कड़ी फटकार भी लगाई थी। यहां तक पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग ने भविष्यवाणी की थी कि सीरीज के बाद टीम के कई क्रिकेटर संन्यास ले लेंगे।

भविष्यवाणी सही साबित हुई, कंगारू टीम के कप्तान माइकल क्लार्क एशेज सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके है। आपको बता दें कि वह वर्ल्ड कप 2015 के बाद वनडे क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। पर अब टीम के एक और दिग्गज क्रिकेटर ने संन्यास सीरीज के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जो लेंगे संन्यास

ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने घोषणा की है कि इस हफ्ते इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के साथ टीम के दो सदस्य एशेज सीरीज के बाद बल्ला टांग देंगे।

रोजर्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ बिताए कई साल मेरे लिए अद्भुत रहे और मैंने इसका भरपूर लुत्फ उठाया लेकिन हर चीज का अंत होता है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बना चुके रोजर्स ने 2008 में अपना पहला टेस्ट खेला था लेकिन दूसरा टेस्ट खेलने का मौका उन्हें 35 साल की उम्र में 2013 की एशेज सीरीज में मिला। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब तक पांच शतक लगा चुका है।

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रोजर्स ने 173 रनों की पारी खेली थी इस पारी में एंडरसन की एक गेंद भी उन्हें लग गई थी। दूसरी पारी में जब वह 49 पर खेल रहे थे तब असहज महसूस करने पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे।

उसके बाद एजबेस्टन टेस्ट में भी वह उतरे। उन्होंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में बदलाव का समय है। कई युवा चेहरे सामने आएंगे। उनके लिए चुनौतियां भी होगी लेकिन यही तो क्रिकेट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें