फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी गेल होंगे 'सिक्सर किंग'?

Fri, 12 Apr 2013 01:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल-6 में अब तक हुए मैचों में सिक्सर किंग बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


क्रिस गेल ने बंगलुरू में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 85 रन की अपनी मैच विजयी पारी में 9 छक्के लगाए थे। इससे पहले पहले गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 92 रनों की अपनी पारी में 5 छक्के जमाए थे।

इस तरह गेल इस सीजन में अब तक 14 छक्के जमा चुके हैं। जबकि आरसीबी के उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने 8 और मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक के नाम 7 छक्के दर्ज हैं।
विज्ञापन


केकेआर के खिलाफ खेली गई अपनी पारी से 'मैन ऑफ द मैच' बने गेल ने पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना पेश करते हुए बालाजी के एक ओवर में 2 छक्के जमाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

मालूम हो कि आईपीएल के अब तक के सफर में भी क्रिस गेल के नाम सर्वाधिक छक्के दर्ज हैं। गेल आईपीएल में 143 छक्के जमा चुके हैं। जबकि सुरेश रैना 97 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें