फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफीः जोरदार जंग की उल्टी गिनती शुरू

Thu, 30 May 2013 10:46 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व क्रिकेट की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच चैंपियनों का चैंपियन बनने के लिए होने वाली जंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी में 6 जून से शुरू हो रही छठवीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमें ब्रिटेन पहुंच चुकी है। इस खिताब को आखिरी बार पाने के लिए मेजबान इंग्लैंड, गत चैंपियन आस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने अपनी कमर कस ली है।

सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

1998 में पहली बार आयोजित यह टूर्नामेंट आखिरी बार खेला जा रहा है क्योंकि आईसीसी ने अब चैंपियंस ट्रॉफी के स्थान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप कराने का फैसला किया है। यह टूर्नामेंट प्रत्येक दो साल में आयोजित होता है। हालांकि शुरुआती दो संस्करणों में इस टूर्नामेंट का नाम आईसीसी नॉक आउट टूर्नामेंट था, जिसे 2002 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया।
विज्ञापन


सर्वाधिक दो बार यह खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलिया की कोशिश अपनी बादशाहत कायम रखकर चैंपियंस ट्रॉफी को अलविदा कहने की होगी। वही, 2002 में मेजबान श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से विजेता बना भारत दूसरी चैंपियन बनना चाहेगा।

बारिश ने पहला अभ्यास मैच रद्द कराया

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व आज से शुरू हुए अभ्यास मैच का पहला ही मैच बारिश से धुल गया। आज का पहला अभ्यास मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना था लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच  में एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका। अगला अभ्यास मैच 1 जून को खेला जाएगा।


अब तक के चैंपियन
साल    विजेता    उपविजेता    मेजबान
1998    दक्षिण अफ्रीका    वेस्ट इंडीज    बांग्लादेश
2000    न्यूजीलैंड    भारत    केन्या
2002    श्रीलंका/भारत    आस्ट्रेलिया    श्रीलंका
2006    आस्ट्रेलिया    वेस्ट इंडीज    भारत
2009    आस्ट्रेलिया    न्यूजीलैंड    दक्षिण अफ्रीका

2008 में रद्द हुआ टूर्नामेंट
2008 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी। लेकिन कई देशों के ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान जाने से मना कर दिया और आईसीसी ने अक्तूबर 2009 तक के लिए यह टूर्नामेंट स्थगित कर दिया। 16 मार्च 2009 को आईसीसी ने घोषणा करते हुए यह टूर्नामेंट पाकिस्तान से दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित कर दिया। 02 अप्रैल 2009 को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 24 अक्तूबर से पांच अक्तूबर 2009 तक इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


आखिरी बार खेली जागी चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार खेली जा रही है इसलिए इसे लेकर क्रिकेटप्रेमियों में खासी दिलचस्पी है। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के स्थान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप कराने का फैसला किया है।

सर्वाधिक रन
रन    नाम    देश
695    क्रिस गेल    वेस्ट इंडीज

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
रन    नाम    देश    बनाम
145*    नाथन एस्टल    न्यूजीलैंड    आस्ट्रेलिया

सर्वाधिक टीम स्कोर
रन    देश    बनाम    तारीख
347/4    न्यूजीलैंड    अमेरिका    10-9-04        

सर्वाधिक न्यूनतम स्कोर
रन    देश    बनाम    तारीख
65    अमेरिका    आस्ट्रेलिया    13-09-04

सर्वाधिक विकेट
विकेट    नाम    देश
24    मुथैया मुरलीधरन    श्रीलंका

सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रर्दशन
विकेट    नाम    देश    बनाम
6/14    परवेज महरूफ    श्रीलंका    वेस्ट इंडीज

सर्वाधिक शतक
3 : शतक सौरव गांगुली, हर्शल गिब्स और क्रिस गेल के नाम हैं

सर्वाधिक छक्के
17 : सौरव गांगुली

नंबर गेम
2 : बार सर्वाधिक 2006 और 2009 में आस्ट्रेलिया बना है चैंपियन
180 : देशों में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का सीधा प्रसारण
1.5 : बिलियन लोग देखेंगे इस टूर्नामेंट का प्रसारण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें