फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: ईसीबी ने नहीं मानी ब्रिटिश सरकार की बात, दखल के बाद भी पाकिस्तान दौरे को ठुकराया

Wed, 22 Sep 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने को लेकर ब्रिटेन के पाकिस्तान स्थित उच्चायुक्त क्रिस्टियन टर्नर ने बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया। इस मामले में ब्रिटेन के पाकिस्तान स्थित उच्चायुक्त  क्रिस्टियन टर्नर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश सरकार ने ईसीबी को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा रद्द करने की सलाह नहीं दी थी। टर्नर ने कहा कि ईसीबी ने अगले महीने होने वाली टी-20 सीरीज को रद्द करने का फैसला खुद किया था।

विज्ञापन


ईसीबी ने पुरुष और महिला दोनों टीमों का दौरा किया रद्द
दरअसल, बीते सोमवार को ईसीबी ने अपनी पुरुष और महिला टीमों का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। पाक दौरा रद्द करने के बाद ईसीबी ने तमाम कारणों का हवाला दिया था। बोर्ड ने यात्रा को लेकर बढ़ती चिंताओं को कारण बताया था। इसके अलावा उसने यूएई में होने वाले विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की थकान को भी एक कारण बताया था।

ईसीबी इस तरह के निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र
टर्नर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, 'यह फैसला ईसीबी ने किया जो इस तरह के निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है और उसने खिलाड़ियों से जुड़ी चिंताओं के कारण यह फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'ब्रिटिश उच्चायोग ने दौरे का समर्थन किया था और सुरक्षा आधार पर इसके खिलाफ सलाह नहीं दी थी। पाकिस्तान के लिए हमारे यात्रा परामर्श नहीं बदले हैं।' टर्नर ने कहा कि वो पाकिस्तानी फैंस की निराशा को अच्छी तरह से समझते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में जीत क्रिकेट की होगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें