फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brian Lara: महान ब्रायन लारा का बड़ा बयान- 'मेरा बेटा एथलीट बना तो कोहली के बारे में बताकर उसे प्रेरित करूंगा'

Sat, 02 Dec 2023 09:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली कई युवा खिलाड़ियों के आदर्श हैं, लेकिन अब वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा है कि अगर उनका बेटा खेल जगत में आता है तो वह कोहली के जरिए ही उसे प्रेरित करेंगे।
 
विज्ञापन
ब्रायन लारा अपने बेटे और विराट कोहली के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विराट कोहली को एक आदर्श खिलाड़ी बताया है। दुनियाभर में क्रिकेट खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रेरित करने वाले लारा ने कहा है कि वह अपने बेटे को प्रेरित करने के लिए विराट कोहली के बारे में बताएंगे। विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। वह अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इसी साल अक्तूबर-नवंबर में हुए वनडे विश्व कप में भी 35 साल के विराट भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक थे। 
विज्ञापन


विराट ने इस विश्व कप में 11 पारियों में 765 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कोहली ने इस दौरान तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए। उन्होंने सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली के प्रदर्शन ने कई प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा उनमें से एक हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में टाइगर पटौदी मेमोरियल लेक्चर में बोलते हुए, पूर्व विंडीज कप्तान ने कहा कि अगर उनका बेटा कोई खेल खेलना चाहता है तो वह उसे कोहली की शानदार क्रिकेट यात्रा से प्रेरणा देना चाहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा "मेरा एक बेटा है और मैं आपको बता सकता हूं कि अगर मेरे बेटे को कोई भी खेल खेलना है, तो मैं न केवल उसकी ताकत बढ़ाने के लिए कोहली की प्रतिबद्धता और समर्पण का उपयोग करूंगा, बल्कि नंबर एक खिलाड़ी बनने के लिए जो भी करना होगा उसके लिए भी प्रेरित करूंगा। यह विश्व कप देखना आनंददायक था। सबसे पहले, विराट कोहली के लिए... मुझे पता है कि बहुत से लोग कहेंगे या पहले ही कह चुके हैं कि यह कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि भारत ने विश्व कप नहीं जीता। टीम का खेल जीतने के बारे में है और एक व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में आपको इसे अपना पहला लक्ष्य बनाना होगा। लेकिन टीम की सफलता की सहायक सफलता व्यक्तिगत सफलता है, और कोहली ने पूरे विश्व कप में मैच दर मैच भारत को यही दिया है। अब, इसने मुझे प्रभावित नहीं किया क्योंकि वह आदमी और भी बहुत कुछ करने में सक्षम है। जो चीज मुझे कोहली के बारे में सबसे ज्यादा प्रभावित करती है वह है उसकी असली विरासत... क्योंकि, उसने क्रिकेट का चेहरा बदल दिया है और आप खेल के लिए कैसे तैयारी करते हैं। उनका अनुशासन हमेशा सामने आता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें