फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेंडन टेलर: इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का एलान, आज आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा करियर का आखिरी मैच

Mon, 13 Sep 2021 03:54 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिम्बॉब्वे के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह आज आयरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेलेंगे। टेलर ने 17 साल अपने देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।  
विज्ञापन
ब्रेंडन टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बॉब्वे के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी मैच 13 सितंबर (सोमवार) को आयरलैंड के खिलाफ खेलेंगे। ब्रेंडन टेलर के इस एलान के बाद उनका 17 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का समापन हो जाएगा। जिम्बॉब्वे के इस धाकड़ खिलाड़ी ने साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश 

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बड़े ही भारी मन से मैं यह एलान कर रहा हूं कि कल मेरा अपने प्यारे देश जिम्बॉब्वे के लिए आखिरी मैच है, 17 साल के इस चरम और उतार को मैं दुनिया के लिए नहीं बदलूंगा। इसने मुझे विनम्र होना सिखाया है, जिसने मुझे हमेशा याद दिलाया कि मैं कितना भाग्यशाली था इतने लंबे समय के लिए जिस स्थिति में था उसमें रहा, गर्व से बैज पहना और सब कुछ मैदान पर छोड़ देना। 

टीम को बेहतर स्थिति में छोड़ना मेरा उद्देश्य

ब्रेंडन टेलर ने कहा कि मेरा हमेशा उद्देश्य टीम को बेहतर स्थिति में छोड़ने का था, क्योंकि जब मैं पहली बार साल 2004 में आया था मुझे उम्मीद है कि मैंने ऐसा किया है, 34 वर्षीय जिम्बॉब्वे के बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट बोर्ड, साथियों, परिवार और फैंस के लिए भावुक संदेश लिखा। अंत में उन्होंने पत्नी और अपने चार बच्चों के बारे में कहा आपका होना मेरे लिए सब कुछ है, अगर आप सब न होते तो यह यात्रा संभव नहीं थी। 
विज्ञापन


वनडे में जिम्बॉब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाडी

ब्रेंडन टेलर जिम्बॉब्वे के लिए 204 मैच खेल चुके हैं। आज वह बेलफास्ट में अपना 205वां मैच खेलेंगे। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का यह आखिरी मैच होगा। टेलर के वनडे रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो वह 205वें मैच से वनडे में 6677 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 11 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। एंडी फ्लावर के बाद वह अपने देश के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। फ्लावर के नाम एकदिवसीय मैचों में 6786 रन दर्ज हैं। इसके अलावा टेलर ने अपने देश के लिए 34 टेस्ट और 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें