दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ यहां चल रहे पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन मीडियम पेसर ईश्वर पांडे ने इंडिया ‘ए’ के लिए शानदार गेंदबाजी की। स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 312 रन बना लिए थे।
इंडिया ‘ए’ के पहली पारी में बनाए नौ विकेट पर 582 रन के विशाल स्कोर के आगे दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी मैच के तीसरे दिन सुबह शुरू की।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसके दोनों ओपनर 22 रन तक पवेलियन लौट गए। सिमोन हार्मर (22) भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और ईश्वर पांडे का शिकार बन गए।
द. अफ्रीका में युवा बल्लेबाजों की क्लास ले रहे कोच फ्लेचर
119 रन तक मेजबानों की आधी टीम पेवेलियन लौट गई। ऐसे में रिली रोस्यू और जेपी डुमिनी ने पचासा ठोककर टीम को संभाला।
रोस्यू 57 रन जबकि डुमिनी 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इंडिया ‘ए’ के लिए ईश्वर पांडे ने चार और सुरेश रैना ने दो विकेट चटकाए।