फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले आया मैक्सवेल का बयान, कोहली-स्मिथ की टक्कर पर कही यह बात, जानें

Fri, 13 Sep 2024 03:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टीव और विराट के बीच आगामी सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों फैब 4 का हिस्सा हैं जिसमें इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन शामिल हैं। मैक्सवेल का मानना है कि दोनों की बल्लेबाजी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नतीजे पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : @ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की टक्कर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है जो भी बल्लेबाज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएगा, उसकी टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी उठाएगी। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला पर्थ में होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

स्टीव और विराट की टक्कर पर क्या बोले मैक्सवेल?
स्टीव और विराट के बीच आगामी सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों फैब 4 का हिस्सा हैं जिसमें इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन शामिल हैं। मैक्सवेल का मानना है कि दोनों की बल्लेबाजी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नतीजे पर असर पड़ेगा। मैक्सवेल ने कहा-जिस तरह से ये दोनों सुपरस्टार बल्लेबाज स्मिथ और कोहली खेल रहे हैं , मुझे लगता है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नतीजे पर इनकी बल्लेबाजी का काफी असर पड़ेगा।

मैक्सवेल ने दावा किया कि दोनों में एक का बल्ला जमकर आग उगलेगा। उन्होंने कहा- ये दोनों या दोनों में से एक काफी रन बनाने वाला है। हमारे दौर के इन दोनों बेहतरीन खिलाड़ियों को आमने-सामने खेलते देखने में मजा आएगा।

'कोहली ऑस्ट्रेलियाई हैं'
कोहली और स्मिथ दोनों पूर्व कप्तान हैं और मैदान पर दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हो चुकी है। पिछले कुछ समय में हालांकि इनके रिश्तों में सुधार आया है। हाल ही में स्मिथ ने कहा था कि तेवरों की बात करें तो कोहली भारतीय खिलाड़ियों में आस्ट्रेलियाई हैं। उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि सोच और एक्शन के मामले में विराट कोहली आस्ट्रेलियाई हैं। वह जिस तरह से चुनौती का सामना करते हैं और विरेाधी पर हावी होने की कोशिश करते हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा आस्ट्रेलियाई हैं।
विज्ञापन

कोहली और स्मिथ का करियर
दोनों बल्लेबाजों के अंतरराष्ट्रीय करियर पर गौर करें तो किंग कोहली ने भारत के लिए अब तक 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 8848, 13906 और 4188 रन बनाए हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 109 टेस्ट, 158 वनडे और 67 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 9685, 5446 और 1094 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें