फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की हसीन एंकर से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की शादी, जगजाहिर था दोनों का रिश्ता

Mon, 15 Feb 2021 02:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड - फोटो : instagram@erinvholland
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर बेन कटिंग और चर्चित टीवी प्रेजेंटर एरिन हॉलैंड आखिरकार एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। लंबे समय तक साथ में रहने के बाद दोनों ने रविवार को नई पारी की शुरुआत की। बेन और हॉलैंड ने मई 2019 में सगाई की थी और लगातार साथ में समय बिता रहे थे। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

2 of 7
एरिन हॉलैंड - फोटो : instagram@erinvholland
बता दें कि कटिंग और हॉलैंड दोनों ही भारत की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और कई बार साथ में नजर भी आए हैं। फिलहाल कटिंग दुनिया की अलग-अलग टी-20 लीग में खेलते हैं जबकि हॉलैंड प्रेजेंटर और एंकर की भूमिका में रहती हैं। 

विज्ञापन

3 of 7
बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड - फोटो : instagram@erinvholland
वैसे कटिंग लंबे समय से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और अलग-अलग टी-20 लीग में खेलते हैं। वे आईपीएल में भी पांच सीजन तक मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं। वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार वनडे और सात टी-20 मुकाबले खेले हैं और कुल मिलाकर आठ विकेट और 93 रन बनाए हैं।

4 of 7
एरिन हॉलैंड - फोटो : instagram@erinvholland
बात करें उनकी पत्नी एरिन हॉलैंड की तो वे मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया रह चुकी हैं। इसके अलावा वे टीवी प्रेजेंटर, होस्ट, एंकर, मॉडल, डांसर और समाजसेवी भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
एरिन हॉलैंड - फोटो : instagram@erinvholland
हॉलैंड का क्रिकेट से खास लगाव है और वे अब तक दुनियाभर की कई टी-20 लीग में एंकरिंग और बतौर होस्ट काम कर चुकी हैं। वे 2018 में भारत की मशहूर टी-20 लीग आईपीएल का भी हिस्सा रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
एरिन हॉलैंड - फोटो : instagram@erinvholland
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व मिस वर्ल्ड एरिन एक शानदार टीवी एंकर होने के साथ ही क्लासिकल वॉयस बैचुलर डिग्री भी ले चुकी हैं। पूर्व मिस ऑस्ट्रेलिया हॉलैंड ने साल 2016 में पहली बार क्रिकेट जगत के फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस दौरान एरिक अपने बॉयफ्रेंड बेन कटिंग को खुलेआम सड़क पर किस करते हुए स्पॉट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
erin holland and ben cutting
कटिंग की गर्लफ्रेंड हॉलैंड आईपीएल के 2018 सीजन में प्री और पोस्ट मैच शो की एंकर थीं, इसी दौरान उन्होंने बेन से शादी करने से इनकार कर दिया था। तब उन्होंने कहा था कि अभी उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वह अभी अपने कई दोस्तों की शादी में सिंगर की भूमिका निभाना चाहती हैं और इसलिए उनका शादी का कोई मन नहीं है। हालांकि अब दोनों ने साथ में लंबा समय गुजारने के बाद एक दूसरे से शादी कर ली है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें