फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंपायर मेनन ने दी चेतावनी तो उलझे कप्तान विराट कोहली, जानें पूरा मामला

Mon, 15 Feb 2021 01:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : Screengrab from twitter video
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले की तरह आक्रामक और जोश में नजर आ रहे हैं। पहले टेस्ट में शांत और बदले-बदले से नजर आए विराट इस टेस्ट में बिल्कुल विपरीत नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दर्शकों के साथ इशारे-इशारे में मस्ती करने वाले विराट तीसरे दिन के पहले सत्र में एक बात को लेकर नाराज हो गए और अंपायर से उलझ गए। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
दरअसल चेपॉक में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले फिल्ड अंपायर नितिन मेनन ने कोहली को पिच के संवेदनशील क्षेत्र में दौड़ने की वजह से चेतावनी दी। मेनन ने उन्हें रन भागने के दौरान उस इलाके में नहीं जाने के लिए कहा। लेकिन विराट को ये चेतावनी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। विराट थोड़ी देर के लिए मेनन से बहस करते दिखे।
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
बात करें पूरी घटना की तो लंच से एक ओवर पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने डैन लॉरेंस को गेंद थमाई। लॉरेंस की चौथी गेंद पर अश्विन ने शॉट खेलकर तीन रन के लिए भागना शुरू किया। इसी दौरान तीसरे रन के समय कोहली लेग साइड से ऑफ की तरफ भागते नजर आए और इस दौरान वे संवेदनशील क्षेत्र में पहुंच गए। 
 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter@WisdenCricket
रन पूरा करने के बाद अंपायर मेनन ने विराट कोहली से इस संबंध में बात की और उन्हें चेतावनी दी। इसपर विराट ने भी तुरंत अपनी नाखुशी जताई और चेतावनी का कारण पूछने लगे। इसके बाद विराट वापस क्रीज में चले गए। वहां उन्होंने स्लिप में खड़े जो रूट से भी कुछ बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI
हालांकि इन सबके बीच विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें