फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beijing Winter Olympics: बीजिंग में रूस-बेलारूस की गैरमौजूदगी में पैरालंपिक खेल शुरू, यूक्रेन की टीम भी पहुंची

Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी ने कहा कि यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
बीजिंग विंटर ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई। रूस के 71 खिलाड़ियों और बेलारूस के 12 खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी ने कहा कि यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं। 

पैरालंपिक के आयोजकों ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को शुरुआत में बीजिंग खेलों में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी लेकिन उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले अपना फैसला बदलते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें