फ्रांस की सरकार इस महीने के अंत में अपने टीकाकरण के नियमों में ढील देने जा रही है। वैक्सीन के नए नियम से नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन खेलने की अनुमति मिल सकती है।
बृहस्पतिवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने घोषणा की कि 14 मार्च से लोगों को खेल स्टेडियम और रेस्तरां जैसी जगहों पर जाने के लिए कोविड 19 वैक्सीनेशन का प्रमाण-पत्र नहीं दिखाना होगा।
इस वजह से बिना टीकाकरण के जोकोविच को मई में होने वाली रोलांड गैरोस प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति मिल सकती है। यदि जब तक फिर से नियमों को कड़ा न किया जाए।
सर्बियन खिलाड़ी को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया से वापस भेज दिया गया था। उस वक्त टीकाकरण का प्रमाणपत्र न होने से उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन बिना खेले लौटना पड़ा था।
नए फ्रेंच नियम 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके खिलाड़ी जोकोविक को अप्रैल में होने वाले मांटे र्क्लो मास्टर्स क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे सकते हैं।