फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष का बयान: खिलाड़ियों के बीच विवाद नहीं, कोहली के खिलाफ नहीं हुई कोई शिकायत

Thu, 30 Sep 2021 12:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी ने मौखिक या लिखित तौर पर कोई शिकायत नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ल्डकप टीम में बदलाव की खबरों का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
अरुण धूमल ने कहा है कि विराट के खिलाफ कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं हुई है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने भारतीय टीम में विवाद की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में खिलाड़ियों के बीच कोई विवाद नहीं है और किसी भी खिलाड़ी ने मौखिक या लिखित तौर पर कोई शिकायत नहीं कि है। अरुण धूमल का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ियों और कप्तान कोहली के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली सीनियर खिलाड़ियों के साथ सही बर्ताव नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से टी-20 वर्ल्डकप के लिए धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है, ताकि सभी खिलाड़ी एकजुट रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 
विज्ञापन

रिपोर्ट में क्या था, जिससे अरुण धूमल को सफाई देनी पड़ी

मंगलवार को सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की हार के बाद कोहली ने ड्रेसिंग रूम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को ड्रेसिंग रूम में बुलाया था। यहां टीम की हार और दोनों खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई थी। इस दौरान कोहली का व्यवहार ठीक नहीं था। कोहली और रहाणे ने बीसीसीआई सेकेट्री जय शाह से इसकी शिकायत भी की थी। इसके बाद कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर भी अश्विन को मौका नहीं दिया, जबकि शास्त्री उन्हें खिलाना चाहते थे। टी-20 वर्ल्डकप में भी कोहली अश्विन की जगह चहल को टीम इंडिया में लेना चाह रहे थे। इससे बचने के लिए और सब कुछ ठीक करने के लिए धोनी को बतौर मेंटर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

अरुण धूमल ने अपने बयान में क्या कहा

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष ने कहा "मीडिया को ऐसी खबरें लिखना बंद करना चाहिए। मैं आधिकारिक तौर पर कहना चाहूंगा कि किसी भी खिलाड़ी ने मौखिक या लिखित तौर पर कोई शिकायत नहीं की है। बीसीसीआई हर गलत खबर का जवाब नहीं दे सकती। हमने इससे पहले सुना था कि वर्ल्डकप टीम में बदलाव होने वाला है, किसने ऐसा कहा।"  उन्होंने आगे कहा कि ऐसी खबरें भारतीय क्रिकेट को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। 
विज्ञापन

टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं कोहली

कुछ दिन पहले ही विराट के कप्तानी छोड़ने की खबरें सामने आई थी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों को गलत बताया था। हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही विराट ने भारतीय टी-20 टीम और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। आईपीएल के इस सीजन के बाद कोहली आरसीबी की कप्तानी छोड़ देंगे और इस टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ेंगे। उनका कहना है कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के चलते उनके ऊपर ज्यादा वर्कलोड है और इससे उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है। अपना खेल बेहतर करने के लिए वो टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें