फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: आईसीसी चेयरमैन चुने जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट को लेकर जय शाह ने कही ये बात, टी20 पर भी रखी राय

Tue, 27 Aug 2024 10:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई सचिव की भूमिका निभा रहे 35 वर्षीय शाह  ग्रेग बार्कले से एक दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। वह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। 
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अगला चेयरमैन चुने जाने के बाद जय शाह ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साथ ही अपने कार्यकाल के बारे में भी राख रखी और बताया कि वह इस दौरान क्रिकेट की प्रगति में बाधा डालनी वाली बाधाओं को दूर करने का प्रयास भी करेंगे। शाह ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि टेस्ट क्रिकेट खेल का आधार बने। 2019 से बीसीसीआई सचिव की भूमिका निभा रहे 35 वर्षीय शाह  ग्रेग बार्कले से एक दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। वह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। 
विज्ञापन

'टेस्ट क्रिकेट खेल का आधार'
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में शाह ने कहा, टी20 स्वाभाविक रूप से एक रोमांचक प्रारूप है लेकिन यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि टेस्ट क्रिकेट सभी के लिए प्राथमिकता बना रहे क्योंकि यह हमारे खेल का आधार है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रिकेटरों को लंबे प्रारूप की ओर आकर्षित किया जाए और हमारे प्रयास इस लक्ष्य की ओर केंद्रित होंगे। मैं अपने कार्यकाल के दौरान प्रतिभा खोज के लिए एक अलग कार्यक्रम स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहूंगा और मैं इस कार्यक्रम में आपके समर्थन की आशा करता हूं।

विज्ञापन

आईसीसी सदस्य बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया
जय शाह ने दुनिया भर में खेल के मानकों को और ऊपर उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा,  मैं आईसीसी के सदस्य बोर्डों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष की इस प्रतिष्ठित भूमिका को संभालने के लिए मुझ पर अपना भरोसा जताया। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं दुनिया भर में हमारे खेल के मानक को ऊपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें