फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: इन दो युवा खिलाड़ियों को मिला प्रदर्शन का ईनाम, बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में हुए शामिल

Mon, 18 Mar 2024 11:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इशान किशन और श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिलने पर काफी बवाल मचा था। बीसीसीआई ने इन दो अनुभवी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के कारण केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई ने बड़ा तोहफा दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों को केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की बैठक सोमवार को आयोजित हुई जिसमें सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने का फैसला किया गया है। सफराज और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के ग्रेड सी में जगह मिली है और इनकी वार्षिक रिटेनरशिप फीस एक करोड़ रुपये होगी। 
विज्ञापन


इशान किशन और श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिलने पर काफी बवाल मचा था। बीसीसीआई ने इन दो अनुभवी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के कारण केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। हालांकि, श्रेयस बाद में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेले थे। इस बीच बोर्ड ने सोमवार को अहम निर्णय लेते हुए दो युवा बल्लेबाजों को केंद्रीय अनुबंध में शामिल कर लिया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किया था डेब्यू
सरफराज और जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू किया था। मुंबई के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में तीन अर्धशतक जड़े थे। वहीं जुरेल ने रांची टेस्ट में 90 और 39 रन का स्कोर बनाया। यह उनका दूसरा ही मैच था और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें