फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC-BCCI: आईसीसी ने बीसीसीआई के रेवेन्यू शेयर में की 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी, बोर्ड को मिलेंगे 2000 करोड़ रुपये

Fri, 14 Jul 2023 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन

सार

आईसीसी के नए रेवेन्यू मॉडल के मुताबिक अब आईसीसी को होने वाली कमाई से बीसीसीआई को 2024-27 सेशन में 38.5 प्रतिशत का शेयर मिलेगा। बीसीसीआई को पहले आईसीसी से 22.4 प्रतिशत का शेयर मिलता था।
विज्ञापन
आईसीसी ने बीसीसीआई के रेवेन्यू में बढ़ोतरी की है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को मिलने वाले फंड यानी रेवेन्यू शेयर में 72 प्रतिशत की बंपर बढ़ोतरी की है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सभी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। जय शाह फिलहाल आईसीसी के एनुअल कॉन्फ्रेंस के लिए डरबन में हैं। आईसीसी ने रेवेन्यू शेयर की नई लिस्ट वहीं जारी की और अपने मेंबर बोर्ड्स से शेयर की। 
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई को मिलेगा 38.5 प्रतिशत शेयर

आईसीसी के नए रेवेन्यू मॉडल के मुताबिक अब आईसीसी को होने वाली कमाई से बीसीसीआई को 2024-27 सेशन में 38.5 प्रतिशत का शेयर मिलेगा। बीसीसीआई को पहले आईसीसी से 22.4 प्रतिशत का शेयर मिलता था, जो कि तब भी सबसे ज्यादा था। यह करीब 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। बीसीसीआई के शेयर में यह जबरदस्त बढ़ोतरी है। जय शाह ने अपने पत्र में लिखा कि यह सभी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के अन्य अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।

आईसीसी के फुल मेंबर्स 12 देश हैं। इनमें भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड. आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। वहीं इसके कुछ6 एसोसिएटेड मेंबर्स हैं। आईसीसी सभी के साथ रेवेन्यू शेयर करता है।

बीसीसीआई को सालाना करीब 2000 करोड़ रुपये मिलेंगे

जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई को मिलने वाले 38.5 प्रतिशत रेवेन्यू शेयर का मतलब है कि बोर्ड को 2024-27 सत्र में 230 मिलियन डॉलर यानी करीब 2000 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। आईसीसी की सालाना कमाई 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 5000 करोड़ रुपये है। बीसीसीआई के शेयर में इतनी बढ़ोतरी का श्रेय आईसीसी द्वारा मैचों के लिए भारतीय ब्रॉडकास्टर 'डिज्नी+हॉटस्टार' से की गई डील को बताया जा रहा है। इस नए सौदे के मुताबिक, डिजनी स्टार ने 3.1 बिलियन डॉलर की भारी पेशकश करके अगले चार वर्षों के लिए आईसीसी से उसके टूर्नामेंट्स के लिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीदे हैं। 

मीडिया राइट्स में फायदे के कारण आईसीसी ने लिया फैसला

इसकी तुलना पिछले ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से की जाए, जो कि आठ वर्षों का था, उसका मूल्य 1.9 बिलियन डॉलर था। मीडिया राइट्स में इतनी बंपर कमाई के कारण आईसीसी ने बीसीसीआई के रेवेन्यू शेयर में भी बंपर बढ़ोतरी की है। इससे विश्व क्रिकेट में बीसीसीआई की पकड़ और भी मजबूत हो गई है। जय शाह ने अपने बयान में कहा- यह फंड खेल के विकास को बढ़ावा देने और अगले मीडिया राइट्स साइकिल में क्रिकेट के विकास में निवेश करने में मदद करेगा। बीसीसीआई ने इस बैठक में स्ट्रैटजिक फंड को बढ़ावा देने की आवश्यकता की वकालत की, जिसका उपयोग टेस्ट क्रिकेट को बचाने और महिला क्रिकेट के विकास के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जय शाह ने स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को लिखा पत्र

जय शाह और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को राज्य क्रिकेट एसोसिएशंस को लिखे पत्र में कहा, "रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन में हमारी हिस्सेदारी के अलावा, हमने आईसीसी के स्ट्रैटजिक फंड में फंड का एक बड़ा हिस्सा आवंटित करने की भी वकालत की है। जय शाह ने लिखा- आईसीसी के साथी सदस्यों के साथ हमारे मजबूत राजनयिक और रणनीतिक संबंधों ने भारत के लिए इस हिस्सेदारी को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विश्व क्रिकेट में एक राष्ट्र के रूप में भारत के महत्व को दर्शाता है और यह दिखाता है कि क्रिकेट का दिल सचमुच भारत में धड़कता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें