फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पुलिस ने पकड़ी दादा की चोरी, दुर्गा पूजा पर भज्जी की पगड़ी पहन सरदार बने थे गांगुली

Wed, 08 Jul 2020 03:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सरदार के भेष में सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
बंगालियों के लिए दुर्गापूजा का क्या महत्व है, यह बात किसी से छिपी नहीं। 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' कहलाए जाने वाले सौरव गांगुली के 48वें जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा करते हैं, जब दुर्गा विसर्जन में शामिल होने के लिए मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष को पगड़ी पहनकर सरदार का रूप धरना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
दरसअल, भारत में क्रिकेटर्स को भगवान की तरह माना जाता है। फैंस के मन में इतना स्नेह होता है कि खिलाड़ियों के लिए कई बार सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचना मुश्किल भरा काम हो जाता है। ऐसी ही परेशानियों से बचने के लिए एक बार सौरव गांगुली ने अपना अवतार तो बदला, लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं पाए।
विज्ञापन

3 of 5
सौरव गांगुली की यह बायोग्राफी 2018 में रीलिज हुई थी - फोटो : ट्विटर
गांगुली ने इस मजेदार किस्से का खुलासा अपनी बायोग्राफी 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' में किया है। गांगुली ने बताया है कि किस तरह उन्होंने हरभजन सिंह की पगड़ी पहनकर सरदार जी के भेष में मां दुर्गा को विसर्जित करने का फैसला किया था।

4 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : juggernaut
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे सभी रिश्तेदारों ने मुझे घेर लिया और कहा कि आपको पहचान लिया जाएगा। मैंने उन्हें तगड़ा जवाब दिया और चुनौती ले ली कि ऐसा नहीं होगा। मगर उनकी बात सच निकली। मुझे ट्रक में पुलिस वालों ने बैठने की इजाजत नहीं दी और मैं अपनी बेटी सना के साथ कार में बैठकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बकौल गांगुली, 'जब कार बाबूघाट क्षेत्र पहुंची तो एक पुलिस इंस्पेक्टर ने खिड़की से झांका और मुझे ध्यान से देखा। उसने मुझे पहचान लिया था और इसी कारण वह मुस्कुराया। मैं शर्मिंदा हुआ, लेकिन उनसे कहा कि इसे राज ही रहने दें। वह शानदार अनुभव था। नदी के पास विसर्जन का दृश्य अद्भुत था। इसे समझने के लिए आपको इसे देखना होगा। दुर्गा मां साल में सिर्फ एक बार जो आती हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें