पुरुष क्रिकेटर्स पर भी होगी नोटों की बारिश
शाह ने घोषणा की कि पुरुष क्रिकेट में विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने लिखा- इसके अतिरिक्त सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देना और पुरस्कृत करना है। इस प्रयास में अटूट समर्थन के लिए शीर्ष परिषद को हार्दिक धन्यवाद। साथ मिलकर हम अपने क्रिकेटरों के लिए और अधिक बेहतर माहौल तैयार कर रहे हैं। जय हिंद।